स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Date:

spot_img

👉सिविल अस्पताल बरवाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों व चिकित्सकों को गंभीरता से कार्य करने की दी हिदायत
Haryana News: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार के सिविल अस्पताल बरवाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री ने मेडिकल स्टॉफ व अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों के उपचार में कोताही और लापरवाही स्वीकार योग्य नहीं है। अस्पताल को केवल रेफरल अस्पताल न बनाकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का हर संभव लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दिन-रात विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहने चाहिए। उपचार का केवल जिम्मा पैरामेडिकल स्टाफ पर न छोड़ा जाए। प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों।

इसे भी पढ़ें Haryana में ‘पराली संरक्षण बल’ करेगा पराली जलाने की रोकथाम

👉निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार एवं सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए।निरीक्षण के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मीडिया से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसके नजदीक ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों तथा स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाया जाए।इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन श्री रमेश बैटरीवाला, पूर्व चेयरमैन श्री सतबीर वर्मा, श्री रणधीर सिंह धीरू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Nayab Singh Saini ने हरियाणा सचिवालय से किया ‘सतर्क-हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ

⁠👉अब मोबाइल फोन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराना...

Haryana में ‘पराली संरक्षण बल’ करेगा पराली जलाने की रोकथाम

👉जिला और ब्लॉक स्तर पर तैनात होंगे विशेष दल,...

बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई...