Bathinda News: RBDAV Senior Secondary Public School, Bathinda; आर.बी.डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बठिंडा में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद धूमधाम, हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्कूल परिसर में एक विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस पवित्र अनुष्ठान में विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य श्री के. ओ. पी. तिवारी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। हवन यज्ञ को श्री रविंद्र कुमार शर्मा जी ने पूर्ण वैदिक विधि-विधान, शुद्ध मंत्रोच्चारण और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न करवाया।
इसे भी पढ़ें 👉 ਵੱਡੀ ਘਟਨਾ; ਜਗਰਾਓ ‘ਚ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ Verka ਦੇ GM ਨੂੰ ਲੁੱਟਿਆ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਭਾਰੀ ਕੁੱਟਮਾਰ
यज्ञ की पवित्र अग्नि में मुख्य यजमान सहित स्कूल के समूह टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने आहुतियां डालीं और ईश्वर से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य व लोक-कल्याण की कामना की। हवन की पूर्णाहुति के बाद विद्यालय में एक भक्तिमय भजन गायन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के सफल समापन पर उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं में पवित्र प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




