Haryana News : हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से गुरुग्राम जिले के सिधरावाली स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके साथ ही नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन के लिए 12 नए पदों को भी स्वीकृति दी गई है।उन्होंने कहा कि स्वीकृत पदों में एक मेडिकल ऑफिसर, एक महिला मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, दो फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, एक एमपीएचएस (पुरुष), एक एमपीएचएस (महिला) तथा तीन क्लास-IV कर्मचारी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री बच्चों से मिलने स्कूली बस में चढ़े, सीएम से हाथ मिलाकर गदगद हुए बच्चे
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य के तहत स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकतानुसार अपग्रेड करने के साथ-साथ वहां पर्याप्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड होने से सिधरावाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर पहले से बेहतर एवं व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसे भी पढ़ें 👉 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रहीं मानवता का मार्गदर्शन: मुख्यमंत्री
इससे ग्रामीण नागरिकों को सामान्य उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए दूर-दराज के स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी तथा उन्हें समय पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त और विकसित हरियाणा की आधारशिला हैं। राज्य सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकतानुसार सुदृढ़ किया जाएगा।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




