spot_img

खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं: राव नरबीर सिंह

Date:

spot_img

👉रामा अत्रे महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं, युवाओं को नशे से दूर रखने का आसान और बेहतर विकल्प खेल ही है।मंत्री राव नरबीर मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में सातवें रामा अत्रे महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स महिला टीम और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की महिला टीम से परिचय प्राप्त किया तथा दोनों टीमों की खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने जे.पी. अत्रे मेमोरियल क्रिकेट सोसाइटी (रजिस्टर्ड), हरियाणा द्वारा पिछले करीब 30 वर्षों से क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई से संबद्ध राज्य टीमों के बीच अखिल भारतीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का लगातार आयोजन महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोसाइटी द्वारा स्वर्गीय जे.पी. अत्रे वार्षिक पुरस्कार शुरू किया जाना भी सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों, कोच, खेल पत्रकारों और खेल मार्गदर्शकों को सम्मानित करने तथा खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति एवं वित्तीय प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें 👉सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: मुख्यमंत्री

👉नमो क्रिकेट लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने की बड़ी पहल
मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में 17 सितंबर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरु की गई नमो क्रिकेट लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इस प्रतियोगिता में उत्तरी भारत के 55 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया है। हरियाणा में ही करीब 30 हजार खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, अपने लक्ष्य के प्रति अनुशासित रहें और नशे तथा अन्य बुरी आदतों से दूर रहते हुए अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का इस्तेमाल अपने भविष्य को बेहतर बनाने में करें।इस दौरान सोसाइटी के संयोजक एवं पूर्व आईएएस श्री विवेक अत्रे, पंजाब के पूर्व डीजीपी श्री चंद्रशेखर, आयोजन सचिव कैप्टन सुशील कपूर तथा आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿਚੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਰੂਪ ਕੌਰ ਸੰਧੂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਿਲੀ ਪੁਲਿਸ ਸੁਰੱਖਿਆ

👉ਬਹਿਰੀਨ ਵਾਲੀ ਬੀਬੀ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੋਰਨਾਂ ਪੀੜਤਾਂ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ...

Cabinet Minister Shruti Chaudhary ने तोशाम हलके में दी 25.34 करोड़ की सौगात

👉4 परियोजनाओं का शिलान्यास, 5 का लोकार्पण किया Haryana News:...

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई कार्य समिति की बैठक

👉ठोस कचरा प्रबंधन, चिल्ड्रन पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी सहित...

‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से समाधान’ की दिशा में हरियाणा की महत्वपूर्ण पहल

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी...