प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह 120 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में बनेगा : नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्मसरोवर के निकट 3 एकड़ में पर्यटक पुलिस थाना बनाने की घोषणा की
👉अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए 26 रिकवरी वैन व कमांड एंड कंट्रल वाहनों को हरी झंडी दिखा प्रदेश के लिए किया रवाना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला विश्राम गृह प्रदेश का सबसे बड़ा आधुनिक विश्राम गृह होगा। साथ ही उन्होंने ब्रह्मसरोवर के निकट ही पर्यटक पुलिस थाना भी जल्द ही खोले जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यटक पुलिस थाना का निर्माण 3 एकड़ में किया जाएगा। थाने में 100 पुलिसकर्मी एवं सहायक स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। इन्हें विशेष रूप से व्यवहार कौशल, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और विभिन्न भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ब्रह्मसरोवर के पश्चिम तट पर करीब साढ़े छह एकड़ में बनने वाले आधुनिक विश्राम गृह के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विश्राम गृह का भूमि पूजन किया गया है। इसके उपरांत हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए 26 रिकवरी वैन एवं कमांड एंड कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को वित्तायुक्त डॉ सुमिता मिश्रा और पीडब्ल्यू (बी एंड आर) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा में मर्यादा, मार्गदर्शन और महाभारत की अमर गाथा समाहित है। यहां रखी जाने वाली हर नींव केवल ईंट और सीमेंट की नींव नहीं होती, बल्कि उसमें आस्था, संकल्प और जनसेवा का भाव जुड़ा होता है।

इसे भी पढ़ें 👉 कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से कुरुक्षेत्र के विकास और प्रदेश की आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके लिए वे कुरुक्षेत्र सहित पूरे हरियाणा के नागरिकों को बधाई देते हैं।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और ऊंची-ऊंची इमारतों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की चुनौतियां भी बदल रही हैं। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए खरीदे गए नए वाहन छोटे और बहुउपयोगी हैं।उन्होंने बताया कि इन वाहनों में पोर्टेबल पंप, ब्रीदिंग अपरेटस और लाइटिंग टावर जैसे जरूरी उपकरण उपलब्ध होंगे। बड़े हादसों के दौरान ये वाहन मौके पर कमांड एवं कंट्रोल की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इससे राहत कार्यों में तेजी आएगी और जान-माल के नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अग्निशमन कर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना भी की।उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी तट पर बनने वाला आधुनिक लोक निर्माण विश्राम गृह लगभग दो लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत तीन भवनों का निर्माण होगा। इनमें पांच मंजिला मुख्य विश्राम गृह, कर्मचारियों एवं चालकों के लिए अलग विश्राम गृह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए छह आवासीय क्वार्टर शामिल हैं। विश्राम गृह में आरामदायक कमरे, सम्मेलन कक्ष, कमेटी रूम, बहुउद्देशीय हॉल, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, वेलनेस सेंटर और रूफटॉप डाइनिंग जैसी सुविधाएं होंगी। इसके बेसमेंट में लगभग 40 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 24 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

👉सरकार ने पिछले 12 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधुनिक आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में दिलाई नई पहचान*
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र सदियों से आस्था और आध्यात्मिकता की नगरी रहा है। पिछले 12 वर्षों में सरकार ने इसे धार्मिक पहचान के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधुनिक आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में स्थापित है। उत्तर भारत का पहला राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान उमरी में बनाया गया है। रोहतक के बाद देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक कुरुक्षेत्र में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को इसका लोकार्पण किया, जिससे शहर के पांच रेलवे फाटक हमेशा के लिए समाप्त हो गए और लोगों को बड़ी राहत मिली।उन्होंने कहा कि गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण का गठन किया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने के लिए 28 किलोमीटर लंबा बाईपास भी बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। यह बाईपास कैथल रोड से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को पार करते हुए मथाना के पास कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड से जुड़ेगा।

👉कुरुक्षेत्र को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है सरकार
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व कर रहा है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर, उज्जैन का महाकाल लोक और सागर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का भव्य स्मारक इसी सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। इसी भावना के साथ प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्र आस्था के साथ सुविधा, पर्यटन के साथ रोजगार और विरासत के साथ विकास है। जब कुरुक्षेत्र में अधिक संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आएंगे तो होटल संचालकों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, टैक्सी एवं ऑटो चालकों, हस्तशिल्पियों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कुरुक्षेत्र का विकास यहां के प्रत्येक परिवार की खुशहाली से जुड़ा हुआ है।

👉कुरुक्षेत्र का भाव व आकर्षण विश्वभर में बढ़ा : ज्ञानानंद महाराज
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि विश्व में कुरुक्षेत्र का भाव व आकर्षण बढ़ा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सवों की अहम भूमिका रही है। कुरुक्षेत्र का गीता उपदेश के अलावा पौराणिक महत्व रहा है। अब गीता जयंती पर 40 लाख से 50 लाख तक श्रद्घालु पहुंचे रहते हैं। ऐसा में गीता स्थली कुरुक्षेत्र विश्वभर में आकर्षण का केंद्र बना है। जिसको देखते हुए कुरुक्षेत्र को ऐसे विशाल रेस्टहाउस की जरुरत थी, रेस्ट हाउस कुरुक्षेत्र के लिए बड़ा उपहार साबित होगा।इस मौके पर वित्त आयुक्त डॉ सुमिता मिश्रा, पीडब्ल्यू (बी एंड आर) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, चेयरमैन श्री रविंद्र सांगवान, चेयरमैन श्री गुरनाम सिंह सैनी, चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना, सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਥਾਣੇਦਾਰ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕ*ਤ*ਲ ਕੇਸ; ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਵੀ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿਚ ਲਿਆ

Amritsar News: ਥਾਣੇਦਾਰ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ...

ਦਾਦੀ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁੜ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ ਲਿਆ

👉ਅੱਜ ਸ਼ਾਮ ਮੁੜ ਫ਼ਲਾਈਟ ਰਾਹੀਂ ਹੋਣਗੇ ਵਾਪਸ Amritsar News: ਅਕਾਲੀ...