👉प्रकृति का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
👉प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का किया आह्वान
Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित नशे से जंग-यमुनानगर के संग कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का सर्वोच्च बलिदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं।
इसे भी पढ़ें युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा जनभागीदारी से ही हरियाणा को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन यमुनानगर परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान के तहत लगभग 1500 पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीएवी स्कूल पुलिस लाईन के बच्चों ने इस पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर,पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश सपरा, जिला महामंत्री श्री नरेंद्र राणा, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त श्री नवीन आहूजासहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें






