मुख्य सचिव ने 21 जून को होने वाली नीट पुनः परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की

Date:

spot_img

👉डिप्टी कमिश्नरों और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा का सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य 21 जून को राज्य भर में आयोजित होने वाली नीट (NEET) पुनः परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेना था। बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।मुख्य सचिव ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए कि वे हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी न होने दे।

इसे भी पढ़ें  Minister Anil Vij ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों का समय पर निरीक्षण किया जाए ताकि वहां बिजली, पीने के पानी, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से हो सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी बनाने और परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न होने देने के लिए विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए। नीट जैसी बड़ी और महत्वपूर्ण परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें   CM Nayab Singh Saini ਨੇ ਬਾਬਾ ਭੂਮਣਸ਼ਾਹ, ਸਿਰਸਾ ਗੱਦੀ ਮਹੰਤ ਸ੍ਰੀ ਬ੍ਰਹਮ ਦਾਸ ਜੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਲਿਆ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ

उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए।बैठक में सुरक्षा उपायों, निगरानी व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं और अंतर-विभागीय समन्वय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए कि वे सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर लें ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासनों को हेल्प डेस्क स्थापित करने और परीक्षा के समय, रिपोर्टिंग शेड्यूल तथा दिशा-निर्देशों के संबंध में पर्याप्त जन सूचना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

CM Bhagwant Mann ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ; ਐਚ.ਆਰ.-2 ਰੋਡ ਹੁਣ ‘ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਨਲ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਰਗ’ ਦੇ ਨਾਂ ਨਾਲ ਜਾਣੀ ਜਾਵੇਗੀ

👉ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਨਲ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰ...

CM Nayab Singh Saini ਨੇ ਕਾਰਗਿਲ ਯੁੱਧ ਦੇ ਅਮਰ ਸ਼ਹੀਦ ਨਾਇਕ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ

👉ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹਡਾਨਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਦੀ 26ਵੀਂ ਬਰਸੀ...

CM Nayab Saini ਨੇ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਸਵਰਗੀ ਸਰਦਾਰਨੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਅੰਤਮ ਅਰਦਾਸ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ

👉ਓਐਸਡੀ ਡਾ. ਪ੍ਰਭਲੀਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਦੇ ਦਿਹਾਂਤ 'ਤੇ...