हमें महापुरुषों के विचारों से मिलती है प्रेरणा- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

Date:

spot_img

Haryana News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि महापुरुषों की जयंती मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य उनके विचारों को आत्मसात कर दिखाए गए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना है। युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा मिलती है। श्री कल्याण आज करनाल के घरौंडा की प्रजापति धर्मशाला में महाराजा प्रजापति दक्ष जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को भी उनके जीवन के बारे में पता चलता है। वह संस्कृति-संस्कारों के साथ-साथ उनके विचारों से जुड़ती है।उन्होंने कहा कि आज बच्चों में मेहनत करने का जज्बा कम होता जा रहा है जो चिंता का विषय है। जीवन में तभी आगे बढ़ा जा सकता है जब मेहनत के संस्कार होंगे।

इसे भी पढ़ें  हरियाणा सरकार की संवेदनशीलता से सुदृढ हो रहा है हरियाणा में न्यायिक परिसर का ढांचागत विकास : न्यायमूर्ति सूर्यकांत

संस्कृति से जुडक़र परिश्रम करना है। तभी समाज खुशहाल बन सकता है। उन्होंने समाज में बेटियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हरियाणा की धरती से शुरू किया जिसके कारण प्रदेश के लिंगानुपात में अपेक्षित सुधार हुआ है। बेटियों को आगे बढ़ने के रास्ते बढ़े हैं। लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं होती। उन्होंने कहा कि बेटा घर से बाहर निकलता है तो यह चिंता होनी चाहिए कि बेटे के कारण वातावरण खराब न हो, ऐसे संस्कार बच्चों को देने हैं। बेटे समाज में जाएं तो अच्छाई फैलाएं, यह हर घर और व्यक्ति की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा मंत्रीमण्डल में किया प्रस्ताव पारित

👉पीएम की विजनरी सोच और कल्याणकारी नीतियों की बदौलत...

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के हाथों से 50 लाख से अधिक खातों में ट्रांसफर करवाए 1,634 करोड़ रुपये

👉‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ से पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों तक...

Bathinda Police ਵੱਲੋਂ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਦੋ ਕਾਬੂ

Bathinda News : Bathinda Police ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ...