प्रदूषण को लेकर हम आज सचेत न हुए तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Date:

spot_img

👉पानीपत से श्रीनगर तक ब्रह्माकुमारीज़ के ‘इको केयर’ जागरूकता अभियान को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सराहा
Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “प्रदूषण को लेकर हम आज ही सचेत न हुए और इसके बारे में काम नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा क्योंकि उन्हें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन नहीं मिल पाएगी”।श्री विज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के इको केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने का विशेष अभियान सराहनीय है। श्री विज से वीरवार को इस अभियान के संयोजक ब्रह्माकुमारी भारतभूषण सहित अन्य सदस्यों ने मुलाकात की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।उन्होंने कहा कि प्रदूषण को घटाने के लिए काफी प्रयास व काम करने की जरूरत है।लोगों को धरती पर अधिक से अधिक पेड़ व पौधे लगाए जाने चाहिए ताकि उनसे ऑक्सीजन मिलती रहे और सरकारें भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कदम उठा रही है।

इसे भी पढ़ें  Suzuki के सीईओ का सीएम नायब सैनी से वायदा- भविष्य में हरियाणा में और भी निवेश करेगी सुजुकी

प्रदूषण वाली चीजों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और तकनीक में भी सुधार आ रहा है। लोक हित के विषय पर अच्छा कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह अभियान पानीपत से श्रीनगर तक चलाया जा रहा है, जो कि अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और देश में यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों को विचारों से अवगत कराया जाएगा।गौरतलब है कि पानीपत से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज अम्बाला पहुंचा है और आगे यह कश्मीर तक जाएगा। संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर सेवा कर रहा है तथा जागृति पैदा कर रहा है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

Bathinda Police ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਖੁਫੀਆ ਕੈਮਰੇ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

Bathinda News: Bathinda Police ਵੱਲੋ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਚਲਾਈਆਂ...

Guru Kashi University ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ “ਠੰਡੇ-ਮਿੱਠੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਛਬੀਲ” ਲਗਾਈ

👉ਪਲਾਸਟਿਕ ਮੁਕਤ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸਮੇਂ ਦੀ ਲੋੜ:- ਡਾ. ਬਲਰਾਜ ਸਿੰਘ,ਵੀ....

ਸਾਲੀ ਨੇ ਜੀਜੇ ਵਿਰੁਧ ਕਰਵਾਇਆ ਬਲਾ.ਤਕਾਰ ਦਾ ਪਰਚਾ ਦਰਜ਼

Ludhiana News: ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਵਿਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਇੱਕ ਪ੍ਰਵਾਸੀ...