Haryana News: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय उपलब्ध करवाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जनता की शिकायतों का समाधान पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा।वे आज पानीपत में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात
बैठक में कुल 13 जन शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि 6 शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया।बैठक में लंबित मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्री गंगवा ने जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।इस अवसर पर शहरी विधायक प्रमोद विज के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें


