Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीतकर पूरे विश्व में देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूली विद्यार्थियों में भी अद्भुत खेल प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे जमीनी स्तर पर और ज्यादा तराशने की जरूरत है ताकि भविष्य में पदकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से रणनीति तैयार की जाए। ‘मिशन 2036 ओलंपिक’ में देश के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सकें, इसके लिए स्कूलों में खेल गतिविधियों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।शिक्षा मंत्री आज हरियाणा सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग व खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लउभरते हुए खिलाड़ियों को खेल के आधुनिक सामान, बुनियादी सुविधाएं और आवश्यक संसाधन मुहैया करवाने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार का उद्देश्य बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी कुशल बनाना है।
इसे भी पढ़ें न्याय में देरी नहीं, हर शिकायत का होगा निष्पक्ष समाधान: रणबीर सिंह गंगवा
समय पर तैयार हो खेल कैलेंडर और लगे 10 दिवसीय कैंप
खिलाड़ियों की तैयारी को और अधिक पुख्ता करने के लिए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर साल स्कूलों का खेल कैलेंडर समय पर तैयार किया जाए। सभी स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन इसी तय कैलेंडर के अनुसार ही सुनिश्चित होना चाहिए। इसके साथ ही, प्रतियोगिताओं से पहले खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए कम से कम 10 दिनों के विशेष प्रशिक्षण शिविर (कैंप) अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं, ताकि खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से अपनी खेल स्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
बजट का सही इस्तेमाल और खुराक भत्ते का समय पर भुगतान
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेलों के विकास के लिए आवंटित किए गए बजट को समय पर और सही जगह खर्च किया जाए, ताकि धरातल पर खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। युवा एथलीटों के स्वास्थ्य और पोषण से कोई समझौता न हो, इसलिए खिलाड़ियों को मिलने वाला डाइट मनी (खुराक भत्ता) समय पर उनके पास पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, खेल विभाग के एडिशनल डायरेक्टर श्री अश्वनी मलिक, स्कूल शिक्षा की डिप्टी सेक्रेटरी डा. चिनार, मौलिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री जितेंद्र जोशी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें


