इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

Date:

spot_img

👉विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Haryana News: प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसराना विधानसभा के मडलौडा गांव को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। इन विकास कार्यों में मडलौडा गांव में स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के साथ लगती लगभग 2 एकड़ पंचायती जमीन पर 4 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से इन्डोर जिम, महिला सास्कृतिक केन्द्र, आरोग्य उद्यान, ई-लाइब्रेरी तथा आधुनिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विकास एवं पंचायत विभाग ने स्वीकृती पत्र जारी कर दी है। प्रदेश के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में गांव के अन्दर शहरी सुविधाएं पहुचाने के सकंल्प को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निंरतर कार्य कर रही है।

👉आरोग्य उद्यान परियोजना के तहत विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं
विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत मडलौडा गांव में आरोग्य उद्यान परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत महिला सांस्कृतिक केंद्र, इंडोर जिम तथा ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 1 करोड़ 99 लाख 4 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद युवाओं को अध्ययन एवं डिजिटल शिक्षा के लिए ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी, वहीं इंडोर जिम के माध्यम से युवाओं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी। महिला सांस्कृतिक केंद्र महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें  CM Nayab Singh Saini ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, रजिस्ट्री और इंतकाल प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध

👉2.11 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक पार्क
श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि मडलौडा गांव में हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (एचआरडीएफ) योजना के तहत लगभग 2 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक पार्क के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई है। पार्क के निर्माण से ग्रामीणों को स्वच्छ, हरित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध होगा। यहां बच्चों, युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि यह पार्क ग्रामीणों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा गांव में पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगा।

👉मडलौडा बनेगा आधुनिक ग्रामीण विकास का मॉडल
विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि आरोग्य उद्यान, महिला सांस्कृतिक केंद्र, इंडोर जिम, ई-लाइब्रेरी तथा आधुनिक पार्क जैसी परियोजनाएं मडलौडा को आधुनिक ग्रामीण विकास के मॉडल गांव के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन विकास कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी वे सभी सुविधाएं उपलब्ध हों जो सामान्यतः शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध होती हैं।

इसे भी पढ़ें  ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ; ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਭਵਿੱਖ, ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਅਤੇ ਵਿਕਸਿਤ ਭਾਰਤ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਲਈ ਲਓ ਸਹੀ ਫੈਸਲਾ

👉गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ होंगे निर्माण कार्य
श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों, सरकारी नियमों तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएंगे। परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

👉इसराना विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिल रही नई गति
श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इसराना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। क्षेत्र के गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सामाजिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक परियोजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं। मडलौडा के लिए स्वीकृत ये विकास कार्य भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मडलौडा गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी और यह क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला कल्याण को केंद्र में रखकर विकास की नई इबारत लिख रही है।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related