Haryana में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी

Date:

spot_img

👉द्वारका एक्सप्रेसवे तक होगा गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का विस्तार
Haryana News :हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां प्रगति और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मेट्रो रेल, औद्योगिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी परियोजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी दी गई।श्री रस्तोगी ने सभी परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय में पूरा करने के लिए सम्बन्धित विभागों, जिला प्रशासन, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 5,452.72 करोड़ रुपये की गुरुग्राम मेट्रो परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। मिलेनियम सिटी सेंटर को साइबर सिटी से जोड़ने के साथ-साथ परियोजना का विस्तार द्वारका एक्सप्रेसवे तक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें  प्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम

सरकारी भूमि के उपयोग के लिए कार्य अनुमति मिलने के बाद साइट पर कार्य शुरू हो गया है।4,679 करोड़ रुपये की हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर परियोजना में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। परियोजना के लिए आवश्यक पूरी भूमि अब सरकार के नियंत्रण में है और पर्यावरण सम्बन्धी मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा 707 करोड़ रुपये के इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) टेंडर के लिए 10 निविदाएं प्राप्त हुई हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है।बैठक में 1,646.43 करोड़ रुपये की एम्स माजरा, रेवाड़ी परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। रेवाड़ी के उपायुक्त ने बताया कि सड़क एवं रेल ओवरब्रिज कनेक्टिविटी के लिए 236 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा 169 करोड़ रुपये की निविदा सूचना (एनआईटी) तैयार कर ली गई है।नांगल चैधरी स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब परियोजना का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें  Haryana ਵਿਕਾਸ, ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਜਨ-ਕਲਿਆਣ ਵਿੱਚ ਅੱਗੇ ਵਧ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਵੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ-ਮੁਖੀ ਸਰਕਾਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ

परियोजना के प्रथम चरण में 408 एकड़ भूमि शामिल है, जिसे स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) को हस्तांतरित किया जा चुका है। बाहरी कनेक्टिविटी तथा आंतरिक रेल यार्ड का कार्य पूरा हो चुका है और कंसेशनियर के चयन के लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।बैठक में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के साथ राज्य में चल रही विभिन्न विद्युत सम्प्रेषण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अशिमा बराड़, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री विनय प्रताप सिंह, मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन की विशेष सचिव डॉ. प्रियंका सोनी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ (ਪਾਲ ਬਾਬਾ) ਬਣੇ Bathinda Bar Clerk Association ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

Bathinda News: ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਕਲਰਕ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ...

ਗਿਆਨੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵਿਰੁਧ ਇੰਡੀਆ ਬਲਾਕ ਦੀ ਮਹਾ-ਰੈਲੀ ਅੱਜ

Delhi News: ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਬੇਨਿਯਮੀਆਂ ਵਿਰੁਧ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰਾਂ...