spot_img
spot_img

खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत से खेलों में देश का अग्रणी राज्य बना हरियाणा – खेल मंत्री गौरव गौतम

Date:

spot_img

👉अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप से निकलेंगे भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
Haryana News: हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत से हरियाणा खेलों में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल मंत्री आज रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने संशोधित ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली और ‘ऑनलाइन आबकारी सेवाओं’ का किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि यह हरियाणा और विशेष रूप से रोहतक के लिए गौरव की बात है कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन यहां किया जा रहा है। खेल मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, ओलंपिक सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता पूरी पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें  नशा केवल कानून-व्यवस्था नहीं, समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण का विषय, जनभागीदारी से बनेगा नशा मुक्त हरियाणा- मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित कर चुकी है तथा खेल अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 114 करोड़ रुपये की लागत से 42 नए स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि जिन स्टेडियमों में रखरखाव अथवा वातानुकूलन संबंधी कार्य चल रहे हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एम फोनी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने संशोधित ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली और ‘ऑनलाइन आबकारी सेवाओं’ का किया शुभारंभ

👉विज़न -2047 , सीएम-अनाउंसमेंट तथा संकल्प-पत्र की घोषणाओं की...

ਚੰਨੀ ਧੜੇ ਦਾ ਬਘੇਲ ਅੱਗੇ ਸ਼ਕਤੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ; ਹੁਣ ਗੇਂਦ ਕਾਂਗਰਸ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਦੇ ਪਾਲੇ ‘ਚ !

Chandigarh News: ਸਾਲ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਰਾਹੀਂ...