महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

Date:

spot_img

👉अंबाला छावनी में अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की
Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती का दिन केवल मनाने का नहीं बल्कि उनके सिद्धांतों को अपनाने का दिन है। सारा समाज उनके सिद्धांत अपनाए, जहां भी, कोई भी, किसी भी पार्टी की सरकार हो, वो महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को पढ़कर सरकारें चलाए जिससे हमारा देश सूर्य की तरह चमक जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चल रही है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनजीवन का परिदृश्य बदला है। श्री विज अम्बाला छावनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य पर रात्रि अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित भजन संध्या में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने जो संदेश इस संसार को दिया उसके आधार पर ही आज सभी जगह पर सरकारें बनाई जाती है जिन्हें सोशल वेलफेयर सरकारें कहा जाता है। यह सिद्धांत आज से हजारों साल पहले महाराजा अग्रसेन जी ने स्थापित किया था, वो अच्छे शासक भी थे, समाज शास्त्री और अच्छे अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने जो सिद्धांत बनाए कि “हमारी नगरी में जो आएगा उसे एक ईंट और एक रुपया देंगे”, ईंट अपना आशियाना बनाने और रुपया कारोबार स्थापित करने के लिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कई बड़े काम करते हुए महाराजा अग्रसेन जी के संदेश को सार्थक किया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

32ਵੇਂ ਸਾਲਾਨਾ ਕਲਾ ਮੇਲੇ ਦੇ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਮੇਅਰ ਨੇ ਲਗਵਾਈ ਹਾਜ਼ਰੀ

Bathinda News: ਸ. ਸੋਭਾ ਸਿੰਘ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਚਿੱਤਰਕਾਰ ਸੋਸਾਇਟੀ (ਰਜਿ.)...

Silver Oaks Global School ਵਿਖੇ ਨੌਵੇਂ ਸਾਲਾਨਾ ਸਮਾਰੋਹ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼

Bathinda News: Silver Oaks Global School; ਸਿਲਵਰ ਓਕਸ ਗਲੋਬਲ...

Bikram Majithia ਵਿਰੁਧ ਪਰਚਾ ਦਰਜ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੇ Punjab Police Ex DGP ਸਿਆਸੀ ਮੈਦਾਨ ‘ਚ ਨਿੱਤਰੇ

👉ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਇਮਾਨਦਾਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਰਾਜ ਪ੍ਰਬੰਧ ਦੀ...