डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में बिछाया सड़कों का जाल : मंत्री रणबीर गंगवा

Date:

spot_img

👉राजौंदवासियों की मांग पर शहर की सड़क अब ब्लॉक की बजाय तारकोल से बनेगी
Haryana News: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को कैथल के कलायत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में राजौंद व कलायत क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा भी मौजूद रहीं।मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने राजौंद वासियों की मांग पर बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि राजौंद में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क अब ब्लॉक की बजाय तारकोल से बनाई जाएगी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आगामी एक सप्ताह में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने बताया कि 10 हजार या इससे अधिक आबादी वाले गांवों को महाग्राम योजना के तहत शामिल किया गया है। प्रदेश के करीब 150 गांव इस योजना के अंतर्गत आते हैं, जिनमें राजौंद भी शामिल है। महाग्राम योजना के तहत शहरों की तर्ज पर सीवरेज, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। राजौंद में भी सीवरेज व्यवस्था बिछाई गई है।

इसे भी पढ़ें कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की गलत नीतियों के कारण ही आज पंजाब पीछे हो गया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉प्रदेश में 30 हजार 717 किलोमीटर सड़कों का रखरखाव कर रहा लोक निर्माण विभाग
मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरे हरियाणा में करीब 30 हजार 717 किलोमीटर सड़कों का रखरखाव किया जा रहा है। इनमें से 16 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का पैचवर्क एजेंसियों के माध्यम से करवाया जा रहा है। यदि कोई एजेंसी निर्धारित कार्य नहीं करती है तो उसकी बैंक गारंटी को कैश करवाकर विभाग द्वारा कार्य करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि छह किलोमीटर वाली सड़कों को कारपेटिंग के लिए शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। हरियाणा के 23 जिले नेशनल हाईवे से जुड़े हुए हैं और प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

इसे भी पढ़ें तप, संयम और आत्म-अनुशासन ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। देश में सड़कों का विस्तार, नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया है।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सके। सेवा सेतु अभियान के तहत सभी ब्लॉकों में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार एवं प्रशासन गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए क्योंकि पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और जो कि हमारे जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, राजौंद नगर पालिका की चेयरपर्सन बबीता, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

MRSPTU ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਨਮੋਲ ਰਾਜਨ ਆਈ.ਐਸ.ਟੀ.ਈ. ਬੈਸਟ ਸਟੂਡੈਂਟ ਐਵਾਰਡ-2026 ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ

Bathinda News:MRSPTU ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਬਠਿੰਡਾ...

तप, संयम और आत्म-अनुशासन ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👉पंजाब के होशियारपुर में बाबा श्री चंद जी महाराज...