👉संत कबीर कुटीर पर पंजाब के नवांशहर से आए लोगों को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। इसलिए पंजाब के लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होना चाहिए ताकि पंजाब को नशामुक्त बनाने के साथ साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया जा सके।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी संत कबीर कुटीर में नवांशहर से आए जन प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने टैम्पो यूनियन के प्रधान कमलजीत राणा की टीम को पार्टी का प्रतीक पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया ओर पार्टी के परिवार शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की गलत नीतियों के कारण ही आज पंजाब पीछे हो गया है। आम आदमी की सरकार कांग्रेस से भी ज्यादा भ्रष्टाचारी निकली है। इस सरकार ने पंजाब सूबे को बर्बाद करने का काम किया है। इसलिए अब सूबे की जनता ने पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने और एक मजबूत एवं विकसित प्रदेश बनाने का दृढ निश्चय कर लिया है।
इसे भी पढ़ेंतप, संयम और आत्म-अनुशासन ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
आप सरकार ने शहीद भगत सिंह का नाम लेकर भी झूठ बोला
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के मुखिया केजरीवाल ने ईमानदारी और 20 लाख युवाओं को रोजगार देने के साथ ही शहीद भगत सिंह का नारा दिया। जिससे लोग उनके बहकावे में आ गए। उसने भी पंजाब की जनता के साथ बड़ा धोखा किया है। सरदार भगत सिंह ने यह सोचकर कुर्बानी दी थी, कि हमारी आने वाली पीढियां खुली हवा में सांस लेकर सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें। आप सरकार ने उनका भी अपमान करने का काम किया। पंजाब की जनता से इन्हें माफी मांगनी चाहिए कि शहीद भगत सिंह का नाम लेकर झूठ बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह आम आदमी नहीं है, वह खास आदमी है जिसे युवाओं की कोई चिंता नहीं है।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता ने उन्हें 5 साल का समय दिया। इस कार्यकाल में बेहतर कार्य कर जनता की सेवा करनी चाहिए थी। लेकिन आप व कांग्रेस सरकार ने केवल पंजाब व यहां के भोले लोगों को लूटने का काम किया है।
इसे भी पढ़ें ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जन शिकायतों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जहां भी प्रचार के लिए गए हैं, वहां पार्टी संगठन मजबूत हुआ है और सरकार बनाकर आए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र, दिल्ली, आसाम में गए वहां भी भाजपा सरकार बनी। उन्होंने कहा कि अब पंजाब का दौरा कर रहे हैं, यहां भी भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इससे स्पष्ट लगता है कि पंजाब में बदलाव का समय आ गया है।इस अवसर पर नवांशहर जिला प्रभारी जितेन्द्र अटवाल, कपूर सिंह, कपिल कुणाल, अशोक बलौचा, दलीप सिंह, जावेद, बलविन्द्र, गौरवा गाबा, यादवेन्द्र, मुख्यमंत्री के ओएसडी बीबी भारती, राकेश संधु, विदेश सेवा सलाहाकार पवन चौधरी सहित पंजाब के गणमान्य मौजूद रहे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




