मंत्री ने किया 200 बैड के निर्माणाधीन अस्पताल के कार्य का निरीक्षण, दिए विशेष निर्देश

Date:

spot_img

👉विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
Haryana News: कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को फतेहाबाद के भुना रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के नए रेस्ट हाउस में जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिला में दोनों विभागों द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाए जा रहे पेयजल, सीवरेज तथा अन्य संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सडक़ों, भवनों, पुलों तथा अन्य निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके के साथ करना सुनिश्चित करें और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करवाया जाए।

इसे भी पढ़ें  यूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी निरंतर फील्ड विजिट करते रहे। जो 2026-27 के विकास कार्य करवाएं जाने हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाए ताकि आमजन को लाभ मिल सकें।कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों पर कार्य चल रहा है, उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों की तैयारियों की भी समीक्षा की और आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।बैठक उपरांत कैबिनेट मंत्री ने सैक्टर-9 में बन रहे 200 बैड अस्पताल के कार्य का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल से सम्बंधित जो भी शेष कार्य है उन्हे जल्द से जल्द पूरा करें ताकि इसका लाभ आमजन को मिल सके।बैठक में पूर्व विधायक श्री दुड़ाराम, पूर्व आईजी श्री दलबीर भारती, अधीक्षण अभियंता श्री अजीत सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

नमो सेवा पोर्टल से सेवा कार्यों से जुड़ेंगे आमजन और सामाजिक संगठन

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना...