ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जन शिकायतों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

Date:

spot_img

👉जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सख्ती
Haryana News:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन, श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज यमुनानगर में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करते हुए कड़े निर्णय लेते हुए और अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। आज की बैठक में उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को श्रम कानूनों के उलंघन पर एसएसएस सॉल्यूशन सर्विस कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रदूषण विभाग के अधिकारी द्वारा तय समय में कार्यवाही ने करने के चलते चार्जशीट करने, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा की गई गलती पर जांच के निर्देश दिये।बैठक में पहले से निर्धारित 16 परिवाद रखे गए, जिनमें से हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन, श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने 7 परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष 9 परिवादों को आगामी बैठक तक हल करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें  भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा: मुख्यमंत्री

आज की बैठक में समस्त सिक्योरिटी गार्ड ने शिकायत दी कि एसएसएस सोल्यूशन सर्विस कंपनी ने उन्हें बढ़ा हुआ वेतन नहीं दिया और न ही ईएसआई कार्ड बनवाकर दिया है। इस पर मंत्री ने दोनों परिवादों की दलीलें सुनने के बाद एसएसएस सॉल्यूशन सर्विस कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए और अपनी रिपोर्ट आगामी बैठक तक प्रस्तुत करने के आदेश दिए।परिवादी सुनील कुमार गांव भोजपुर परवालों ने इंडियन प्लाईवुड के खिलाफ वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और मिट्टी प्रदूषण इत्यादि एक्ट की उल्लंघना करने के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर प्लाईवुड को बंद करने बारे शिकायत दी जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट करने के आदेश दिए। रवि किरण सुंदर नगर निवासी ने शिकायत दी कि उसे पेंशन विभाग द्वारा मृत घोषित करके उसकी पेंशन को बंद कर दिया गया है जबकि वह जिंदा है इस पर मंत्री ने उसकी पेंशन देने के तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा की गई गलती पर जांच के आदेश दिए।इसी प्रकार ऊर्जा मंत्री ने अन्य शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार:सुमन सैनी

👉हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी...

ਥਾਣਾ ਬੱਧਨੀ ਕਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਅਸਲੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ

👉2 ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ;1 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ,2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ,02 ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਅਤੇ2...