पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार:सुमन सैनी

Date:

spot_img

👉हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने एलएनजेपी हॉस्पिटल में पहुंचकर जाना घायलों का हाल-चाल
👉उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कलाल माजरा में मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि की अर्पित, सिविल सर्जन को दिए घायलों का बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के निर्देश
Haryana News:हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) नागरिक अस्पताल में पहुंची। उन्होंने पिंडारसी गांव के पास हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके उपरांत उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने गांव कलाल माजरा में मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें  भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा: मुख्यमंत्री

उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती प्रत्येक घायल मरीज के पास जाकर उनसे बातचीत की और हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घायलों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही दवाइयों, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं के बारे में भी फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन और मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम को कड़े निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जाए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया जाए। सरकार की तरफ से इलाज में हर संभव मदद दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें  भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा: मुख्यमंत्री

उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि पिंडारसी में हुआ हादसा बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक है। इस हादसे ने कई परिवारों को गहरा जख्म दिया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस हादसे को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर श्री तुषार सैनी, चेयरमैन श्री गुरनाम सैनी, जिला अध्यक्ष श्री रमेश सैनी, सीएमओ डॉ सुखबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को जन शिकायतों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

👉जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सख्ती Haryana News:हरियाणा...

ਥਾਣਾ ਬੱਧਨੀ ਕਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਅਸਲੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ

👉2 ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ;1 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ,2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ,02 ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਅਤੇ2...