धर्म और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

Date:

spot_img

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को पूजा-अर्चना की
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। कुरुक्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर विश्व स्तर पर ले जाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं।सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। आज दूसरे सोमवार को बाबा का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि हरियाणा में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर आज स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने उनका फूल-मालाओं व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था।

इसे भी पढ़ें   CM Nayab Singh Saini से पेनांग के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, एआई, निवेश और कौशल विकास में सहयोग पर चर्चा

चारों ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थानेश्वर महादेव कुरुक्षेत्र की आस्था का केंद्र हैं। मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने यहीं शिवलिंग की स्थापना कर पूजा की थी। उन्होंने कहा कि सावन में कावड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सावन के पवित्र महीने में पर्यावरण का ध्यान रखें, प्लास्टिक का प्रयोग न करें और मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखें।इस मौके पर स्थानेश्वर महादेव मंदिर के महंत बाबा बंसीपुरी जी महाराज, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀਆਂ ਨੂੰ ਗਸ਼ਤ ਅਤੇ ਨਿਗਰਾਨੀ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼

👉ਡੀਜੀਪੀ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਨੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟਾਂ/ਰੇਂਜਾਂ...

ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਬੈਡਮਿੰਟਨ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ; ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਤਿੰਨ ਖ਼ਿਤਾਬ ਜਿੱਤੇ

Sports News: ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਕੰਸਟੀਚਿਊਸ਼ਨ ਕਲੱਬ ਆਫ ਇੰਡੀਆ...