👉मुख्यमंत्री ने मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा के एआई इकोसिस्टम में निवेश के अवसर तलाशने का दिया निमंत्रण
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को हरियाणा निवास में मलेशिया के पेनांग के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीप सिंह देव ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा और पेनांग के बीच निवेश, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, रोजगार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान पेनांग के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीप सिंह देव ने अपनी सिख और पंजाबी विरासत का उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र के साथ अपने विशेष जुड़ाव को साझा किया।
इसे भी पढ़ें ਗਊਂ ਸੇਵਾ,ਖੇਡਾਂ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਸੁਸ਼ਾਸਨ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਹੈ ਪਛਾਣ; ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਪ੍ਰਹਾਰ ਹੈ ਜਾਰੀ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सितंबर में पेनांग में एक प्रमुख ऐतिहासिक गुरुद्वारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।पेनांग के उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रौद्योगिकी आधारित निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। राज्य नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई पीढ़ी के उद्योगों के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पेनांग के उपमुख्यमंत्री और वहां के नेतृत्व को अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले आगामी ‘हैपनिंग हरियाणा’ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।मुख्यमंत्री ने पेनांग के नेतृत्व और मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया।
इसे भी पढ़ें ਮੈਰਾਥਨ ਸਿਰਫ਼ ਦੌੜ ਨਹੀਂ, ਤੰਦਰੁਸਤ ਜੀਵਨ ਦਾ ਸੰਕਲਪ: ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ
उन्होंने विशेष रूप से पंचकूला और गुरुग्राम में विकसित किए जा रहे आगामी एआई हब्स का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा और पेनांग के बीच सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ऐसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारी संबंध स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार के साथ-साथ लोगों के लिए नए अवसरों का सृजन करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा और पेनांग के बीच बढ़ता सहयोग प्रौद्योगिकी, निवेश, कौशल विकास और आर्थिक विकास के क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को नई दिशा प्रदान करेगा।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




