पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Date:

spot_img

👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया के नागरिकों को योग से जोड़ने का किया काम: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
Haryana News: 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को करनाल में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में उपस्थित साधकों और आमजन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि योग महज एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। हमें इसे अपने जीवन का स्थाई हिस्सा बनाना होगा। हर दिन अपने शरीर, मन और चित्त को स्वस्थ रखने के लिए योग का नियमित अभ्यास बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि योग निरोगी रहने का एकमात्र और सबसे सुलभ साधन है। योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है।

इसे भी पढ़ें 👉 जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने रिकॉर्ड 177 सह-समर्थक देशों के साथ 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘ मनाने का संकल्प सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया कि योग स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पूर्णतावादी दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग भारतवर्ष की प्राचीन विधा है। आज पूरे देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में इसे एक वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग विधा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महर्षि पतंजलि और आधुनिक समय में स्वामी रामदेव जैसी विभूतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।पलवल में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में केंद्र सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें 👉 पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग

👉योग केवल व्यायाम नहीं, आत्मा-तन-मन का समन्वय : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने झज्जर में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में योग को भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार बताते हुए कहा कि यह केवल व्यायाम नहीं, मन, तन और आत्मा के समन्वय की कला है। यह ऋषि मुनियों की अमूल्य धरोहर है। जो अनादि काल से मानव जीवन का अभिन्न अंग है।न्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज योग पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है और यह भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर को एकाग्रता प्रदान करता है तथा मानसिक शांति का सबसे प्रभावी माध्यम है। युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण व सकारात्मक कार्यों में करें।

इसे भी पढ़ें 👉 सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल- मुख्यमंत्री

👉योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन जीने की कला है : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा
सोनीपत में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मकता, अनुशासन और संतुलन के साथ जीने की कला है। उन्होंने कहा कि योग वह अमूल्य विद्या है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने हिमालय की तपोभूमि में साधना के माध्यम से खोजा था। सदियों पूर्व महर्षि पतंजलि ने योग सूत्रों के माध्यम से अष्टांग योग का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित स्वरूप विश्व को प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि यदि महर्षि पतंजलि योग के आध्यात्मिक जनक हैं तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आधुनिक युग में योग के वैश्विक पुनर्जागरण के पुरोधा हैं, जिन्होंने आश्रमों और पुस्तकों तक सीमित योग को जन-जन तक पहुंचाकर इसे वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A

Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK

Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite

समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Share post:

Popular

More like this
Related

जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

👉मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो मैसेज के माध्यम...