👉देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
Haryana News: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा सोमवार को हिसार के बरवाला में भव्य तिरंगा यात्रा में शिरकत कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें CM Nayab Singh Saini से पेनांग के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, एआई, निवेश और कौशल विकास में सहयोग पर चर्चा
शहर के ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंची। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यात्रा के दौरान पूरा शहर तिरंगामय नजर आया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ नागरिक आगे बढ़ रहे थे। देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण ने सभी में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह अभियान केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली।
इसे भी पढ़ें धर्म और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावना व्यक्त करें।तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया और हर घर तिरंगा अभियान को पूरे उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री रमेश बैटरीवाला, श्री प्रवीण सैनी, पूर्व चेयरमैन श्री सतबीर वर्मा, श्री रणधीर धीरू, पवन शर्मा सहित गणमान्य उपस्थित थे।
👉नवीनतम समाचार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Whatsapp Channel 👉 🛑https://whatsapp.com/channel/0029VbBYZTe89inflPnxMQ0A
Whatsapp Group👉 🛑https://chat.whatsapp.com/EK1btmLAghfLjBaUyZMcLK
Telegram Channel👉 🛑https://t.me/punjabikhabarsaarwebsite
☎समाचार और विज्ञापनों के लिए, हमारे व्हाट्सएप नंबर +91 98786-15057 पर संपर्क करें




